Home

तिलक इंटर कॉलेज का संक्षिप्त परिचय

बरेली में तिलक इंटर कॉलेज की गणना प्राचीन शिक्षा केंद्रों में होती है जिसकी स्थापना सन 1870 में की गई थी | प्रारंभ में इसका नाम इंग्लिश मेमोरियल स्कूल था | स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद इसका नाम तिलक इंटर कॉलेज बरेली कर दिया गया | तिलक इंटर कॉलेज को हाई स्कूल की मान्यता 1909 में कला विज्ञान एवं वाणिज्य वर्ग में प्राप्त हुई | इंटरमीडिएट की मान्यता विज्ञान वर्ग में सन 1952 में था वाणिज्य वर्ग मान्यता 1962 में प्राप्त हुई | प्रथम बार सन 1900 में अनुदान सूची पर विद्यालय को लिया  गया और 1978 में अशासकीय वित्तीय सहायता प्राप्त विद्यालय का स्टार प्राप्त हुआ | वर्तमान में विद्यालय का प्रबंधन नगर निगम बरेली के द्वारा किया जा रहा है और नगर आयुक्त महोदय  विद्यालय के प्रबंधक हैं और विद्यालय के प्रबंधन  की समस्त  शक्तियां नगर आयुक्त नगर निगम बरेली में केन्द्रित है | हाई स्कूल स्तर पर हिंदी ,अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान जीव, विज्ञान वाणिज्य, कला, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों की मान्यता प्राप्त है | इंटरमीडिएट स्टार पर  हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, और वाणिज्य वर्ग में  बहीखाता ,व्यापारिक संगठन अधिकोषण तत्व विषयों की मान्यता प्राप्त  है | विद्यालय का प्रशासनिक भवन कार्यालय सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है  नगर निगम स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत विद्यालय में 14 कक्ष स्मार्ट कक्ष  के रूप में विकसित है | सभी कक्ष  सीसीटीवी कैमरे एवं वाई फाई  सुविधा से युक्त हैं | स्टाफ एवं छात्रों के लिए अलग-अलग प्रसाधन सुविधा उपलब्ध है | विद्यालय में उच्च शिक्षित शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षण कार्य संपन्न कराते हैं और परीक्षा फल  शत-प्रतिशत रहता है वर्तमान में छात्र  लगभग 500 हैं विद्यालय कक्षा 6 से 12  तक संचालित है | माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड  से प्रधानाचार्य पद पर चयनित डॉ हरिओम मिश्र वर्ष 2012 से कार्यरत है | विद्यालय के विकास एवं उन्निती का श्रेय नगर आयुक्त के निरंतर सहयोग से प्रध्नाचार्य को प्राप्त है |